Bokaro News: वृद्ध सेवा आश्रम में स्व. ज्ञानचंद शर्मा को श्रद्धांजलि
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति की ओर से मंगलवार को चास के सोलागिडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष स्व. ज्ञानचंद शर्मा के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष अंजनी कुमार रूपक ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय स्व. ज्ञानचंद शर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईमानदारी, गुणवत्ता और सेवा भाव के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। राजस्थानी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े शर्मा अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी के बीच सम्मानित थे। श्रद्धांजलि सभा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.