बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: चास के सोलागिडीह स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को गोप समाज की ओर से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। समाज के मीडिया प्रभारी सह शिक्षक लालदेव गोप ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सामान वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री ने सादगी, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। समाज के लोगों से बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए आगे आने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर सामाजिक सरोकार का संदेश : स्वच्छता की पहल से सेवा का संकल्प तक कार्यक्रम में मनोहर गोप, धिरेन गोप, अरविंद गो...