बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। वीबी-जी राम जी योजना को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रदान संस्था की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस योजना को बेहतर समझ विकसित करने तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, मेट, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा ग्राम रोजगार सेवक शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान नई योजना के प्रावधानों, पंचायत स्तर पर इसकी प्रक्रिया, समुदाय की भूमिका तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जा रही है।

प्रशि...