बोकारो, सितम्बर 4 -- Bokaro News: स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति दुग्दा की चार सूत्री मांगों के समर्थन में पांच सितंबर से आहूत अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन को स्थगित किया गया है। समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सरहुल पूजा स्थल में यह जानकारी दी। समन्वय समिति के अध्यक्ष ज्योति टुडू व सचिव विजय कुमार मांझी ने बताया कि समिति की ओर से दुग्दा कोल वाशरी में कार्य कर रहे जिंदल कंपनी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था और चेतावनी दी गई थी कि अगर चार सितंबर तक समस्या समाधान नहीं हुआ तो पांच सितंबर जिंदल कंपनी के कार्यों को अनिश्चितकालीन बंद करा दिया जाएगा। बताया कि पत्र के आलोक में जिंदल कंपनी एवं समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ समझौता वार्ता में कंपनी द्वारा समस्याओं का हल कराने को आश्वस्त किया गया है। इसके उपरांत समन्वय समिति ...