बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के विस्थापित वार्डों और मोहल्लों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की उम्मीद एक बार फिर जगी है। सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद में 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की मांग की है। अब इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने और धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार है। निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बीएसएल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में विस्थापित क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन इलाकों में विकास कार्य कराने के लिए सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। इसके तहत वार्ड संख्या 1, 6, 10, 29, 30, 33, 34 और 35 को प्राथमिकता देन...