Bokaro News: विस्थापित बेरोजगार सर्वदलीय मोर्चा ने मांगा हक
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: विस्थापित बेरोजगार सर्वदलीय मोर्चा के बैनर तले सोमवार को गांधी ग्राम कांटा घर भवन परिसर में स्वांग कोलियरी, स्वांग वाशरी एवं पिपराडीह के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों की बैठक की गई। काफी संख्या में विस्थापित एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। अध्यक्षता सोमनाथ गांझू ने की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र वासियों ने सीसीएल की परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन और घर छोड़े हैं। विस्थापन के बाद स्थानीय को रोजगार, ठेका कार्य तथा अन्य आर्थिक अवसरों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करे। उन्होंने विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक-अधिकार से जुड़े मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.