Bokaro News: विस्थापित प्रशिक्षुओं के नियोजन पर टिकी निगाहें, सात दिन में प्रस्ताव की समीक्षा का इंतजार
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विस्थापित प्रशिक्षुओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। आंदोलन के बाद नियोजन से संबंधित प्रस्तावों को सात दिनों के भीतर आगे बढ़ाने और उनकी समीक्षा किए जाने की चर्चा से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, स्थायी नियोजन को लेकर अब तक अंतिम निर्णय सेल प्रबंधन और राज्य सरकार को करना है। ऐसे में विस्थापित परिवारों के युवाओं की निगाहें बीएसएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और संबंधित उच्च अधिकारियों की अगली पहल पर टिकी हैं। अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद नियोजन की प्रक्रिया कब शुरू होगी और इसके लिए क्या समय-सीमा तय की जाएगी। यदि समय रहते विस्थापित आंदोलनकारियों की मांगों पर विचार हुआ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.