बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के विस्थापित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बीएसएल के सीएसआर मद से विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसको लेकर बुधवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विस्थापित क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सड़क निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाने तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विस्थापित इलाकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए सीएसआर मद से योजनाओं को धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सड़क और रोशनी की कमी से स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर किया जाए। इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही ल...