बोकारो, अक्टूबर 9 -- मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन जारी Bokaro News: बीसीसीएल दामोदा कोलियरी की दामोदा उत्खनन परियोजना में सिजुआ मौजा के विस्थापितों रैयतों द्वारा भूमि अधिग्रहण की मुआवजा की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्खनन परियोजना में कार्यरत 312 मज़दूर हाजिरी बनाकर कार्यस्थल पर बैठकर अपने घर जा रहे हैं। विस्थापितों के आंदोलन से अबतक कंपनी का दो हजार मीट्रिक टन कोयला और तीन हजार क्यूबिक़ मीटर ओबी का उठाव बाधित हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्थापितों के आंदोलन से अबतक कंपनी को लाखों का आर्थिक नुकसान हो चुका है। मालूम हो कि बीसीसीएल प्रबंधन ने सिजुआ मौजा के करीब पौने पांच एकड़ रैयती जमीन अधिग्रहण कर पिछले 17 माह से कोयला और ओबी उत्खनन कर रही है। लेकिन रैयतों को जमीन के ...