Bokaro News: विश्व आदिवासी दिवस पर अफरोज राणा की स्मृति में हुआ पौधारोपण
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 5000 पेड़ लगाने के अभियान का समापन रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हुआ। अभियान के तहत फैमिली काउंसलिंग सेंटर के सदस्य रहे स्व. सैयद अफरोज राणा की स्मृति में कर्बला मैदान में लगभग 300 पौधे लगाए गए। शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में पौधारोपण किया गया। समापन कार्यक्रम में फैमिली काउंसलिंग सेंटर की अध्यक्ष शीला प्रसाद, सचिव पूर्णिमा सिंह,मैनेजमेंट स्टडी रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष शशि भूषण ,कंपनी के प्रतिनिधि विशाल सिंह शेखावत के अलावा कर्बला मैदान में खेलने वाले क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर स्व. अफरोज राणा की बेटी सय्यदा महेलाका ने भी अपने पिता की याद में पहला पेड़ लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- आदिवासी समुदायों की संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.