बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दिकदसय में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करना व उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जनजातीय जीवनशैली, पारंपरिक कला, वेशभूषा व संस्कृति से जुड़ी कृतियों के साथ विभिन्न हस्तशिल्प व सजावटी सामग्री प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की व उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने आयोजन व विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सहयोग किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण व कलात्मकता ...