बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी थाना क्षेत्र स्थित बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी के श्री श्री विश्वकर्मा उच्च विद्यालय परिसर में होने वाले सामूहिक विश्वकर्मा पूजा सह मेला को लेकर मंगलवार को बांस बली पूजा संपन्न हुई। पुरोहित जेएन झा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष अमन किशोर भारती ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। पूजा के साथ परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दया...