बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की। ग्राम सभा ने पंचायत अंतर्गत कई ज्वलंत समस्याओं का जिक्र करते हुए उसके निदान पर चर्चा किया। पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उपमुखिया रियाज अहमद व रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो तथा ग्रामीणों में सचिन कुमार मिश्रा, अजीत रविदास, गौतम पाल, राजकुमार जायसवाल, मोती रजवार, शिवकुमार नायक, रोकी कमार, एनायत हुसैन, सुरेश रविदास, रीना देवी, सीएलएफ अध्यक्ष शोभा देवी, बैंक सखी सुलेखा कुमारी, सेतु दीदी आज्ञा देवी, प्रियंका देवी, सीएचओ अजीबुन निशा, सहिया उषा देवी, आर घासी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...