बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: गोमिया। तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस), ललपनिया के विस्तारीकरण की मांग को लेकर झारखंड जनरल मजदूर यूनियन (एक्टू) ने पहल तेज कर दी है। इस संबंध में यूनियन की ललपनिया शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो से भेंट किया और मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में माले नेत्री शोभा देवी, यूनियन सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, यूनियन उपाध्यक्ष परमानंद प्रजापति, शिव सिंह एवं परिमल कुमार डे शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक चंद्रदेव महतो को मांग पत्र सौंपकर विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया में वर्ष 1987 में तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने तेनुघाट विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया...