बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। विद्युतनगरी चंद्रपुरा, दुगदा तथा आसपास के इलाके में सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां के डीवीसी कालोनी स्थित श्री चंद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर, स्टेशन बाजार श्री संपूर्णानंद शिव मंदिर, चंद्रपुरा पहाड़ी मंदिर, थाना मंदिर, झरनाडीह तथा सीआईएसएफ मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। चंद्रपुरा के कमला माता पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित शिवालय में पंडित ललन पांडेय के नेतृत्व में रूद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ जिसमें मंदिर कमेटी के सुधीर कुमार, उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी देवी, टिंकू बरनवाल, प्रेम कुमार, विनोद सिन्हा सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेला को लेकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पहली सोमवारी पर शिवालयों मे...