बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: अंगवाली। राजकीय मवि अंगवाली में गुरुवार को वर्ग एक से आठ तक के दो सौ से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं नोटबुक का वितरण किया गया। वहीं सिर्फ वर्ग एक एवं दो के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य-पुस्तक वितरित किए गये। मिली जानकारी के अनुसार वितरण व्यवस्था में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, एचएम शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक नौशाद अली, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार व रूपेश कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे। स्कूल बैग एवं पाठ्य-पुस्तक पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। मुखिया ने छात्र, छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...