बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: पीएम श्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरनाद में गुरुवार को विद्यार्थियों के नेतृत्व में मॉडल यूथ ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका 2 उच्च विद्यालय में मॉडल ग्रामसभा का आयोजनकार्यक्रम का विस्तृत विवरण मॉडल ग्राम सभा के दौरान विद्यार्थियों ने मुखिया, पंचायत सेवक एवं वार्ड सदस्यों की भूमिका निभाई और वास्तविक ग्राम सभा की कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपनी जिम्मेदारियों और अधिकारों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षा...