बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: पेटरवार। जिला यातायात विभाग की ओर से शुक्रवार को पेटरवार के चंद्रपुरा जंगल स्थित वन विभाग चेकनाका के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 (बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग) पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया तथा जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर...