बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 के पार्षद अमर स्वर्णकार ने मंगलवार को वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। पार्षद ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की पहल की जाएगी। जिन मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां नई लाइट लगवाने के लिए निगम प्रशासन से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जलापूर्ति की समस्या पर उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत वार्ड के सभी मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन कई जगह नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इसे ले...