बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में विस्थापित जमीन पर बने अपार्टमेंट और बहुमंजिले भवनों के नक्शों की स्वीकृति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड संख्या 33, 34, बांधगोड़ा और फोरलेन के आसपास बने भवनों की वैधता और निर्माण मानकों की जांच कराने की मांग की गई है। गंधाजोड़ निवासी समाजसेवी व अधिवक्ता पंकज राय ने नगर निगम प्रशासन से संबंधित भवनों के स्वीकृत नक्शों और अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि विस्थापित जमीन पर बने सभी बहुमंजिले भवनों की जांच होनी चाहिए। इसमें गैर-विस्थापित लोगों द्वारा विस्थापित जमीन पर बनाए गए अपार्टमेंट को भी शामिल किया जाए। पंकज राय ने कहा कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन हुआ है या नहीं, इसकी स्थल जांच जरूरी है। खासकर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था और अग्न...