Bokaro News: वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे है, रजक टोला के ग्रामीण
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत रजक टोला गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे है। आज भी इस टोला के लोग सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी समस्याओं का सामना करने को विवश हैं। इस टोला में करीब 75 घर हरिजनों का है, जिसकी आबादी करीब 4 सौ है।
सड़क की समस्या आवागमन के लिए नही है सड़क: आज जब गांवों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस टोला को आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क से नही जोड़ा जा सका है। रजक टोला से एन एच 23 तक करीब एक किलोमीटर की कच्ची सड़क है, जो इस टोला के लिए आवागमन का एक ही विकल्प है। वर्षों से इस टोला के लोग इसी कच्चे मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए करते आ रहे है। बरसात के दिनों में लोगों को इस कच्ची सड़क से आवागमन करने को विवश होना पड़ता है, लेकिन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.