बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना के बाद पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रेरणादायी भाषण, कविता पाठ, विचार प्रस्तुति एवं समूह कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर वि...