बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में लोयला दिवस एवं नव-निर्वाचित स्कूल कैबिनेट सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फादर सीरियक जोसेफ, प्रधानाचार्या सिस्टर सेरिन, उप प्रधानाचार्या सिस्टर दया, गौतम जी एवं कान्ता जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति की। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों तथा सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता (लीडरशिप) पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन भी किया। मुख्य अतिथि ने नेतृत्व के गुणों तथा संत इग्नासियस के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Begusarai ...