बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में लोजपा व दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान के 80 वीं जयंती पर पदाधिकारियों द्वारा मानव सेवा आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच फल व पठन सामग्री का वितरण किया गया। अनिल ने कहा रामविलास पासवान ने हमेशा गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा उनका संपूर्ण जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह भी पढ़ें- देवघर, प्रतिनिधि। दीनबंधु हाई स्कूल के सभागार में रविवार को प्रलेस के जिलाध्...