बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय में आयोजित हम आपको सुनते हैं...(लोक संवाद) में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। डीडीसी ने प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी स्तर पर अन...