बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर लीला जानकी के होनहार छात्र हर्षराज को मिठाई खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने नीट परीक्षा 2026 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने हर्षराज को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि हर्षराज की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से हर्षराज के संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेने क...