बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: पेटरवार। रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. रघुनाथ प्रसाद बक्शी की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रार्थना सभा के बाद आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. बक्शी का शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था और वे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित होते देखना चाहते थे। उसी सोच का परिणाम आज लीला जानकी पब्लिक स्कूल के रूप में सामने है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक सुनील दास गुरु ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आजाद कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथ...