बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर लाल बहादुर सेवा समिति की ओर से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और ईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविश शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने शास्त्रीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' से गूँजा स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेशसमारोह में प्रमुख अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि 1965 के कठिन दौर में शास्त्रीजी ने देशवासियों में आत्मविश्वास और एकता का संचार करते हुए 'जय जवान, जय किसान' का संदेश दिया। बिरंची नारायण ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष जवानों औ...