Bokaro News: लापता 55 वर्षीय महिला का शव कूलिंग पौंड में मिला
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कूलिंग पौंड से शनिवार को 55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान मधु देवी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के गुमला कॉलोनी की रहने वाली थी। बताया जाता है कि घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मधु देवी घर से बाहर निकल गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सेक्टर-4 थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच शनिवार को कूलिंग पौंड में उनका शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.