बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड के बराडीह पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बुधवार को लापता किशोर प्रदीप सोरेन के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

लापता किशोर की जानकारी जानकारी के अनुसार, जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा स्थित झरनाटांड़ निवासी 15 वर्षीय प्रदीप सोरेन 17 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में जरीडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों से मुलाकात के दौरान पुष्पा देवी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी पीड़ा सा...