बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास मारवाड़ी पंचायत की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नौ सितंबर से तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी जी भादो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को मारवाड़ी समाज के विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव के पहले दिन नौ सितंबर को मंगल पाठ होगा। मंगल पाठ वाचिका मोहिनी केडिया की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। 10 सितंबर को ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक जितेंद्र जैन और रूपाली सरकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, अंबिका नृत्य नाटिका ग्रुप की विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के अंतिम दिन 11 सितंबर को म...