बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो परिसदन स्थित सभागार में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। मौके पर समिति के सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा के विधायक अमित कुमार यादव, सदस्य सह मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत मांझी, सदस्य सह कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोंगाडी सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रो से संबंधित मामलों की की समीक्षा की गयी। बैठक में समिति के द्वारा भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन, सामाजिक, आर्थिक व राजस्व प्रक्षेत्र के आपत्ति कंडिकाओ तथा स्थानीय निकायों पर वार्षिक तकनीकी निरीक्षण प्रतिवेदन से लंबित कंडिकाओ की समीक्षा संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ क...