बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 19 से 25 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। आसनसोल-आद्रा मेमू 22 से 25 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया मेमू 22 व 25 अक्टूबर, झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 22 अक्टूबर व आद्रा-भागा मेमू 25 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आद्रा-बराभूम मेमू 23 व 25 अक्टूबर तथा आसनसोल-टाटानगर मेमू 22 अक्टूबर को पुरुलिया तक ही चलेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस 23 से 25 अक्टूबर तक 60 मिनट व हल्दिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 22 अक्टूबर को 30 मिनट देरी से खुलेगी। वहीं, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 22, 23 व 25 अक्टूबर को 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की ...