बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर चार में 19 अक्टूबर से खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 चार दिवसीय झारखंड बनाम रेलवे मैच के तीसरे दिन पहली पारी में रोमांचक मुकाबले में झारखंड के विरुद्ध एक रन की महत्वपूर्ण बढ़त प्राप्त करने में सफल रही। बीसीसीआई के नियमावली के तहत रेलवे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धर्मेंद्र ठाकुर के नाबाद अर्धशतक की मदद से 117.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 275 रनों का स्कोर बनाया। एक समय 182 रनों के कुल योग पर 7 विकेट गंवाकर रेलवे की टीम संकट में थी। लेकिन आठवें विकेट के लिए धर्मेंद्र ठाकुर एवं ओम सिंह ने 83 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। आने बल्लेबाजों में सर्वेश रोहिला ने 49, जयंत ने 40, विराट जायसवाल ने 33, गर्व सांगवान ने 21, दीपांशु चौधरी न...