Bokaro News: रोटरी क्लब चास की ओर से बना बोकारो रेलवे स्टेशन पर स्तनपान कक्ष
बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: महिला यात्रियों, विशेषकर माताओं व शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्तनपान कक्ष का निर्माण कराया गया। इसका उद्घाटन रोटरी जिला पाल अन्नु नारंग, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनित सिंह व सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अंकिता सिंह ने किया। स्टेशन मास्टर संतोष नायक उपस्थित रहे।
उद्घाटन का उद्देश्य रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि पहल का उद्देश्य रेल यात्रा के दौरान माताओं को शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ व निजी स्थान उपलब्ध कराना है। सहायक जिला पाल पूजा बैद व निरुपमा सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर माताओं को कई बार असुविधा व संकोच का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.