बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक रविवार को टुटैंक गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सनी देओल ने की, जबकि संचालन शकील अहमद ने किया। बैठक में आश्रितों की रोजगार संबंधी समस्याओं और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मृत कर्मचारी आश्रित बीएसएल प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक योग्यता, दक्षता एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र रखने के बावजूद आज भी बेरोजगार हैं। उनका आरोप है कि बोकारो स्टील प्लांट से प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय युवाओं को नियोजन में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे योग्य स्थानीय प्रशिक्षु रोजगार के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रबंधन की नीतियों के कारण स्थानीय य...