बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह व उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण हरियाली और सावन की उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक सभी हरे रंग की वेशभूषा में उपस्थित हुए। जिससे पूरे विद्यालय में हरियाली का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ। बच्चों द्वारा आकर्षक ग्रीन सलाद भी तैयार कर प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य रूपम गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हिप हॉप डांस फैक्ट्री ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव यह भी पढ़ें- सुरक्षित शनिवार में स्कूली बच्चों ने की मेहंदी प्रतियोगिता यह ...