बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया अंचल के पलिहारी गुरुडीह पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने और अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को मामले से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप कर जल्द मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि उक्त परियोजना को लेकर अक्टूबर 2023 में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जनवरी 2025 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद संबंधित रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान से संबंधित नोटिस भी प्राप्त हो चुक...