बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में हुई बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने किरायेदार सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के सभी मकान मालिकों व रेंट पर कमरे उपलब्ध कराने वाले लोगों को नोटिस जारी कर पुलिस सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि कई मामलों में अपराधी किरायेदार बनकर पहचान छिपाते हुए वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में प्रत्येक किरायेदार का सत्यापन कानून-व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देर रात पुलिस ने विभिन्न होटलों में चलाया सघन जांच अभियान सभी मकान मालिकों से अपील की...