बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की ओर से मंगलवार को सेक्टर-4जी स्थित फौजी काली पूजा मैदान में मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव दीपावली भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की ओर से देशभर के विभिन्न मंदिरों में मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सनातन समाज के लोगों को एकजुट करना और धार्मिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। मंगलवार को देव दीपावली होने के कारण कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दीपदान कर की रामगंगा की आरती, पढ़ा हनुमान चालीसा उनके स्वागत में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की...