Bokaro News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीजीपीएस चास के मयंक ने जीता रजत पदक
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो। जीजीपीएस चास के विद्यार्थी मयंक मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 43वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मयंक ने न्यू पूमसे स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में मयंक ने अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव एसपी सिंह ने बधाई देते हुए कहा यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्य सुमन नांगिया ने भी मयंक को बध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.