बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: जीजीपीएस सेक्टर-5बी में शनिवार को शक्ति पर्व एवं संस्कार पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, नारी शक्ति और नैतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली। अतिथियों के स्वागत के बाद मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राम वन गमन नृत्य-नाटिका रही। नवदुर्गा की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया। वहीं, धुनुची और गरबा नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जरूरी फोटो संग डीसी:: कैंब्रिज...