Bokaro News: रामडीह मोड़ के सार्वजनिक शौचालय का चैंबर टूटा, दुर्गंध से लोग परेशान
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: सेक्टर-9 स्थित रामडीह मोड़ के सार्वजनिक शौचालय का चैंबर टूट जाने से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोग शौचालय का उपयोग करने से कतरा रहे हैं। रामडीह बाजार में आने वाले ग्राहकों और दूसरे स्थानों से पहुंचने वाले वाहन चालकों के लिए भी यह समस्या बनी हुई है। रामडीह व्यावसायिक संघ की ओर से फिलहाल टूटे चैंबर को प्लास्टिक से ढककर काम चलाया जा रहा है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चैंबर क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास दुर्गंध फैलती रहती है। इससे शौचालय के पास से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
चैंबर टूटने से बढ़ी परेशानी बाजार समिति की ओर से वर्ष 2006 में इस सार्वजनिक शौचालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.