बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: बेरमो। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली ओपी अंतर्गत मकोली मोड़ के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने रामगढ़ से चोरी बाइक बरामद की। मकोली ओपी प्रभारी एसके ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई से बाइक चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के मर्राम कला गांव निवासी बालेश्वर कुमार पटेल ने 4 अक्टूबर को रामगढ़ थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे रामगढ़ कॉलेज के पास स्थित हेल्प प्लस मेडिकल में दवा खरीदने गए थे। दवा लेकर बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...