बोकारो, नवम्बर 7 -- रानीपोखर में काली पूजा की तैयारी Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रानीपोखर गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर में इस वर्ष भी 120 साल पुरानी परंपरा के अनुसार काली पूजा की भव्य तैयारी की जा रही है। करीब 12 दशक से यहां मां काली की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज और बांग्ला पद्धति से होती आ रही है। इस अवसर पर आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष 8 नवंबर को मंदिर परिसर में मां काली की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अमावस्या की रात मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न होगी। मंदिर के संरक्षक राधु राय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और देखरेख में प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है। खास बात यह है कि मां काली की प्रतिमा का निर्माण म...