बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: जमशेदपुर में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल प्रतियोगिता के लिए बोकारो जिला तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग के 12 तीरंदाजों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में होगा। इसमें 46वीं सीनियर रिकर्व, 22वीं सीनियर कंपाउंड और 33वीं सीनियर इंडियन राउंड प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल लिया जाएगा। इंडियन राउंड इवेंट में कुलदीप, चितरंजन टुडू, विष्णु बाउरी, मेघनाथ, अन्नू कुमारी सिंह, डोली कुमारी, बानी मुंडा और सुहाना परवीन को टीम में शामिल किया गया है। रिकर्व इवेंट में आदर्श का चयन हुआ है। वहीं, कंपाउंड इवेंट में रुद्राक्ष पांडे, विजय गोराई, दीपक सिंह और आरती कुमारी ...