Bokaro News: राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप
बोकारो, अक्टूबर 30 -- राजस्व कर्मियों की हड़ताल और मांगें Bokaro News: रांची के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को झारखंड के राजस्व कर्मी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। चास अंचल के सभी राजस्व उप निरीक्षकों ने भी हड़ताल में शामिल होकर घटना के प्रति आक्रोश जताया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार को राजस्व उप निरीक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया गया। इधर राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण चास अंचल कार्यालय में जाति, आय, आवासीय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने सहित जमीन के म्यूटेशन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित रहे। कामकाज ठप रहने से विभिन्न कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.