बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत जरूवाटांड़ गांव के महतो टोला में गुरुवार रात करीब नौ बजे जहरीले रसल वाइपर सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शिषधर महतो के पुत्र शहुल कुमार महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शहुल रात में गांव की सड़क पर टहलते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। रात्रि ड्यूटी में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार करते हुए एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया। इसके बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंद...