Bokaro News: रवींद्र मिश्रा बने तांतरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष
बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड की तांतरी उत्तरी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक मुखिया गिरींद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मानगो पंचायत के ग्रामीण भी शामिल हुए। सर्वसम्मति से आगामी दुर्गापूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए रवींद्र मिश्रा को पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी समिति के सदस्य दोनों पंचायतों के सभी वार्डों में जाकर अनुदान राशि एकत्र करेंगे। इसके साथ ही पूजा से संबंधित विभिन्न तैयारियों व व्यवस्थाओं की देखरेख भी समिति के सदस्य करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी व आयोजन में दोनों पंचायतों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.