बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित न्यू बस पड़ाव में 15 एवं 16 जुलाई को आयोजित होने वाले रथ पूजा महोत्सव सह मेले की तैयारियां गुरुवार से शुरू हो गईं। आयोजन की सफलता को लेकर रथ पूजा महोत्सव समिति की बैठक रथ पूजा स्थल पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक रितेश सिन्हा ने की। बैठक में रथ पूजा महोत्सव एवं मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान गत वर्ष आयोजित महोत्सव एवं मेले की समीक्षा भी की गई और उससे प्राप्त अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: रथयात्रा को लेकर 16 जुलाई को बिगहा साप्ताहिक हाट स्थगित बैठक में संरक्षक रितेश सिन्हा, सूरज अग्रवाल, प्रफुल्ल मल्लिक सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi N...